अपने साझेदार चुनने में अफ्रीका के पास पर्याप्त ज्ञान
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 27 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफ्रीका अफ्रीकी लोगों का है। अपने साझेदार चुनने में अफ्रीका के पास पर्याप्त ज्ञान और निर्णय है। अफ्रीका के विकास का समर्थन करना अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की समान जिम्मेदारी है।
रिपोर्टों के अनुसार अमेरिकी अफ्रीका कमांड के कमांडर टाउनसेंड ने 26 जुलाई को कहा कि अफ्रीका में सुरक्षा की स्थिति जटिल है। चीन और रूस ने कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य तरीके के जरिए अफ्रीका में बड़े पैमाने पर पूंजी और प्रभाव बढ़ाया।
इसकी चर्चा में चाओ लीच्येन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारी शीतयुद्ध की विचारधारा पर कायम रहते हैं और गुट टकराव व भू-राजनीतिक कुचेष्टा में रुचि रखते हैं। यह रचनात्मक नहीं है।
चाओ लीच्येन ने कहा कि चीन हमेशा अफ्रीका के विकास की संभावनाओं पर आशावादी है और अफ्रीका का समर्थन करता है। चीन आशा करता है कि सभी साझेदार आपसी लाभ व समान जीत के सिद्धांत पर अफ्रीका का समर्थन करेंगे।
(ललिता)