आप से मिले शीर्षक चीन-अफ्रीका युवा वीडियो प्रतियोगिता शुरू

2022-07-25 18:58:47

चाइना मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित आप से मिले शीर्षक चीन-अफ्रीका युवा वीडियो प्रतियोगिता 25 जुलाई को शुरू हुई। इसका उद्देश्य वीडियो बनाने वाले चीनी और अफ्रीकी युवाओं को आदान-प्रदान का मंच प्रदान करना है।

वर्ष 2022 अफ्रीकी युवा सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार अधिकांश अफ्रीकी युवाओं का मानना है कि चीन अफ्रीका पर सबसे सक्रिय प्रभाव डालने वाला देश है।

चाइना मीडिया ग्रुप हमेशा नई तकनीक, नए तरीके और श्रेष्ठ कार्यक्रम से अफ्रीका में प्रसारण करता है। युवा वीडियो प्रतियोगिता चीन और अफ्रीका के युवाओं को अपना विचार प्रकट करने का मौका देगी।

बताया जाता है कि प्रतियोगिता सितंबर तक चलेगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम