श्रीलंका के प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली

2022-07-23 18:43:24

श्रीलंका के प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों ने 22 जुलाई को कोलंबो में शपथ ली। दिनेश गुणवर्धने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

दिनेश गुणवर्धने ने उस दिन श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। विदेश मंत्री, शिक्षा मंत्री, मत्स्य पालन मंत्री और पर्यावरण मंत्री सहित 17 कैबिनेट मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। अली साबू विदेश मंत्री बनाए गए हैं। 

गौरतलब है कि गुणवर्धने एक वरिष्ठ श्रीलंकाई सांसद हैं, जिन्होंने विदेश मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि के रूप में कार्य किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे 20 जुलाई को राष्ट्रपति बने, उन्होंने 21 जुलाई को शपथ ली। श्रीलंका के संविधान के अनुसार, प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों दोनों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

रेडियो प्रोग्राम