द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति बनीं

2022-07-22 12:42:58

भारत में राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम 21 जुलाई को सार्वजनिक हुआ। सत्ताधारी गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार रहे यशवंत सिन्हा को हराकर नई राष्ट्रपति बनीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जुलाई को घोषणा की कि 3,219 वैध मतपत्र में मुर्मू को 2,161 मिले, जबकि सिन्हा को 1,058 मिले। सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को चुनाव में जीत हासिल करने पर बधाई दी।

बताया जाता है कि मुर्मू 25 जुलाई को शपथ ग्रहण करेंगी। वे भारत में जनजातीय क्षेत्र की पहली राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम