चीनी अंतरिक्ष स्टेशन का कक्षा में निर्माण किया जा रहा है

2022-07-22 17:05:50

22 जुलाई को चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के वनथ्येन प्रयोग मॉड्यूल के मिशन ने प्रक्षेपण से पहले प्रणालियों के बीच एक संयुक्त प्रशिक्षण का आयोजन किया। फिलहाल इस मिशन की प्रत्येक प्रणाली ने प्रक्षेपण की तैयारी कर ली है।

इस बार के संयुक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वनथ्येन प्रयोग मॉड्यूल और लॉन्ग मार्च 5बी याओ-3 वाहक रॉकेट के विभिन्न कार्यों का परीक्षण करना है। पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र, वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र, शीआन उपग्रह निगरानी व नियंत्रण केंद्र और इस मिशन के विभिन्न माप व नियंत्रण स्टेशन व जहाज संयुक्त रूप से काम करते हैं। संयुक्त अभ्यास में विभिन्न प्रणालियों के बीच घनिष्ठ सहयोग किये गये, और विभिन्न कार्य सुव्यवस्थित रूप से किये गये हैं।

पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केंद्र के वनथ्येन प्रयोग मॉड्यूल मिशन के सहायक कमांडर यांग येनबो ने कहा कि आज के संयुक्त अभ्यास की स्थिति से देखा जाए, तो पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही थी। बाद में हम योजनानुसार वनथ्येन प्रयोग मॉड्यूल का प्रक्षेपण मिशन करेंगे, और इसे हमारे अंतरिक्ष स्टेशन से जोड़ने का नियंत्रण करेंगे।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम