विक्रमसिंघे को बधाई संदेश भेजा चीनी राष्ट्रपति ने

2022-07-22 19:05:15

22 जुलाई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई संदेश भेजकर उन्हें बधाई दी।

बधाई संदेश में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और श्रीलंका दोनों परम्परागत मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं। दोनों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बीते 65 वर्षों में दोनों ने आपसी सम्मान, समानता और आपसी लाभ के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों के विकास को आगे बढ़ाया है। दोनों देशों ने बड़े और छोटे देश के बीच मैत्रीपूर्ण सहअस्तित्व करने और आपसी लाभ वाले सहयोग करने की मिसाल कायम की है। 

शी चिनफिंग ने विश्वास प्रकट किया कि राष्ट्रपति विक्रमसिंघे के नेतृत्व में श्रीलंका अवश्य ही अस्थायी मुसीबतों को दूर कर पाएगा और आर्थिक व सामाजिक पुनरुत्थान की प्रक्रिया को आगे बढ़ावा दे सकेगा। शी ने कहा कि वे चीन-श्रीलंका संबंध के विकास को बड़ा महत्व देते हैं और राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और श्रीलंका के लोगों को हरसंभव मदद देना चाहते हैं। आशा है कि दोनों देश परम्परागत मैत्री का प्रसार कर आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करेंगे, ताकि पीढ़ी दर पीढ़ी मैत्रीपूर्ण सामरिक सहयोग साझेदारी संबंधों को निरंतर आगे विकसित किया जा सके। 

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

रेडियो प्रोग्राम