वांग यी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार बोना के साथ फोन पर बातचीत की

2022-07-19 10:07:21

18 जुलाई को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के विदेश मामलों के सलाहकार बोना के साथ फोन पर बातचीत की।

वांग यी ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रोन के फिर से चुने जाने के बाद, चीन और फ्रांस के नेताओं के बीच एक सफल फोनवार्ता हुई, जिससे द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया और नई जीवन शक्ति संचार हुई। दोनों पक्षों ने दोनों देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति को शीघ्रता से लागू किया, और दोनों देशों के बीच संबंधों ने एक मजबूत शुरुआत हासिल की। चीन फ्रांस के साथ मिलकर चीन-फ्रांस सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध के अधिक गतिशील विकास को बढ़ावा देना चाहता है।

बोना ने कहा कि फ्रांस चीन के साथ उच्चस्तरीय आवाजाही पर बड़ा ध्यान देता है। राष्ट्रपति मैक्रों चीन के साथ मित्रता के लिए दृढ़ संकल्पित हैं, और वे उम्मीद करते हैं कि फ्रांस-चीन सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध को एक नए स्तर पर आगे बढ़ाएंगे। फ्रांस चीन के साथ विमानन, कृषि, खाद्य, ऊर्जा, मानविकी और अन्य क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहराना चाहता है, जैव विविधता की रक्षा और जलवायु परिवर्तन से संबंधित वैश्विक मामलों में समन्वय मजबूत करना चाहता है। उम्मीद है कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द नए दौर की रणनीतिक बातचीत करेंगे।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम