चीनी राष्ट्रपति ने शिनच्यांग के स्थानीय विशेष कृषि विकास का निरीक्षण दौरा किया

2022-07-16 15:56:00

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 13 जुलाई की शाम को उत्तरी शिनच्यांग के शिहेज़ी शहर का निरीक्षण दौरा किया और स्थानीय विशेष कृषि विकास और शहरी निर्माण के बारे में जायजा लिया। 


राष्ट्रपति शी ने हुआयुआन कस्बे के कपास मैदान पहुंच कर खेती में व्यस्त किसानों के प्रति सद्भावना प्रकट की। साथ ही, उन्होंने स्थानीय आड़ू वृक्षारोपण का दौरा भी किया। उन्होंने कहा कि यहां के कृषि का पैमाना उत्पादन और प्रचलन की स्थिति बेहद अच्छी है। शिनच्यांग को चीन के अनाज सुरक्षा और अहम कृषि उत्पादों की सप्लाई में और बड़ी भूमिका निभानी चाहिए।


साल 2014 में चीन सरकार द्वारा जारी एक श्वेत पत्र के मुताबिक सीमांत क्षेत्र में विकास करना हजारों वर्षों में चीन द्वारा सीमा की रक्षा करने और कृषि विकास करने का ऐतिहासिक धरोहर है। 2000 से अधिक वर्षों पहले के पश्चिमी हान राजवंश में चीन की केंद्र सरकार ने शिनच्यांग में बड़े पैमाने पर कृषि विकास किया और सीमा की रक्षा की। नये चीन की स्थापना के बाद चीन सरकार ने शिनच्यांग में उत्पादन और निर्माण कॉर्प्स (एक्सपीसीसी) की स्थापना की। यह चीन की राष्ट्रीय स्थिति और शिनच्यांग की यथार्थ स्थिति से मेल खाने वाला कदम है।


शिहेज़ी शहर शिनच्यांग में एक सीमांत शहर है, जो नये चीन की स्थापना के बाद सीमांत कृषि विकास करने का सबसे बड़ा शहर है। साल 2000 में शिहेज़ी यूएन द्वारा मानव जाति के निवास वातावरण में सुधार करने के एक मिसाल शहर के रूप में सम्मानित हुआ। साल 2002 में इसे राष्ट्रीय बग़ीचा शहर का नाम दिया गया।

रेडियो प्रोग्राम