चीन-पाकिस्तान "ओशन गार्जियन-2" संयुक्त समुद्री अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

2022-07-14 16:19:50

13 जुलाई को दोपहर 3 बजे के आसपास, चीन-पाकिस्तान "ओशन गार्जियन-2" समुद्री संयुक्त अभ्यास में भाग लेने वाले जहाज बेड़ों को निर्धारित समुद्री क्षेत्र में अलग किया गया। यह 4 दिवसीय संयुक्त अभ्यास के सफल समापन का प्रतीक है।

10 जुलाई को उद्घाटन के बाद से, चीन और पाकिस्तान ने युद्ध योजना, पेशेवर और तकनीकी आदान-प्रदान, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं समेत गतिविधियों को अंजाम दिया है और शांगहाई के पास समुद्र और हवाई क्षेत्र में भी संयुक्त समुद्री हमले, संयुक्त पनडुब्बी-रोधी युद्ध, संयुक्त वायु और मिसाइल रक्षा समेत संयुक्त अभ्यास के नौ विषयों को अंजाम दिया है।

अभ्यास के चीनी निदेशक रियर एडमिरल ल्यु चीकांग ने कहा कि वर्तमान संयुक्त समुद्री अभ्यास ने दोनों पक्षों के शानदार व्यावसायिकता और शानदार संगठन व कमान का प्रदर्शन किया, जो समुद्री सुरक्षा खतरों से निपटने और समुद्री शांति बनाए रखने के लिए चीन व पाकिस्तान की नौसेनाओं की संयुक्त कार्रवाई क्षमता को और बढ़ाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

"ओशन गार्जियन-2" चीन और पाकिस्तान के बीच "ओशन गार्जियन" अभ्यास की श्रृंखला का दूसरा अभ्यास है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम