समुद्र में परमाणु-दूषित जल का निपटान केवल जापान का मामला नहीं है : चीनी विदेश मंत्रालय

2022-07-14 18:56:25

जापान द्वारा समुद्र में परमाणु-दूषित जल के निपटान पर प्रशांत द्वीप समूह फोरम की विदेश मंत्रियों की बैठक द्वारा उठाई गई चिंताओं के जवाब में, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 14 जुलाई को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन भी ऐसा ही महसूस करता है। यह जापान के फुकुशिमा में परमाणु-दूषित जल के निपटान पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की गंभीर चिंता को दर्शाता है, और एक बार फिर दिखाता है कि यह मुद्दा वैश्विक समुद्री पर्यावरण और संबंधित देशों के सार्वजनिक स्वास्थ्य से संबंधित है, और यह केवल जापान का मामला नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित प्रशांत द्वीप समूह फोरम की विदेश मंत्रियों की बैठक में एक दस्तावेज जारी किया गया, जिसमें जापान के परमाणु-दूषित जल को समुद्र में निकालने का जिक्र था। विदेश मंत्रियों ने दोहराया कि जापान द्वारा समुद्र में परमाणु-दूषित जल निकालने का पीढ़ीगत प्रभाव हो सकता है, और प्रशांत द्वीप देशों के लोग इसके बारे में बहुत चिंतित हैं। विदेश मंत्रियों ने फोरम के विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की गई वैज्ञानिक सलाह की भी समीक्षा की, जिन्होंने बताया कि जापान द्वारा प्रदत्त डेटा और जानकारी आगे की सुरक्षा आकलन के लिए अपर्याप्त हैं।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम