अंतर्राष्ट्रीय कर्लिंग दिवस: चीन में कर्लिंग का विकास

2022-07-14 14:57:20


जब कर्लिंग की बात आती है, तो बहुत से लोग इसके बारे में पता नहीं होगा। कर्लिंग टीम के रूप में बर्फ पर फेंकने वाली प्रतियोगिता है। वह खेल, मनोरंजन, ज्ञान और टकराव को एकीकृत करता है और इसका उच्च फिटनेस और सजावटी मूल्य है। कर्लिंग की उत्पत्ति 16वीं शताब्दी में स्कॉटलैंड में हुई थी और इसका सैकड़ों वर्ष पुराना इतिहास है। वर्तमान में, कर्लिंग एक वैश्विक खेल के रूप में विकसित हो गया है। अभी विश्व कर्लिंग संघ जैसे विश्व संगठन हैं और कर्लिंग शीतकालीन ओलंपिक की एक आधिकारिक प्रतियोगिता बन गयी है।

कर्लिंग का मैच कम टकराव वाला लगता है, लेकिन वास्तव में सहयोग से व्यक्तिगत कौशल तक संपूर्ण समन्वय की आवश्यकता होती है। कर्लिंग एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ियों को लगातार बर्फ पोंछने की स्थिति में बहुत अधिक शारीरिक ऊर्जा खर्च करने की आवश्यकता होती है।

हर 16 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय कर्लिंग दिवस के रूप में मनाया जाता है। कर्लिंग को "आइस शतरंज" भी कहा जाता है। 1995 से, जब चीन के हार्बिन शहर के आइस बेस ने चीन के खेल इतिहास में पहला कर्लिंग कार्यशाला आयोजित किया, तब से चीन में कर्लिंग के विकास को 25 वर्ष हो गये हैं।

चीन ने 1993 में कर्लिंग से संपर्क करना शुरू किया था और 1995 में, विश्व कर्लिंग संघ के जोरदार समर्थन के तहत, चीन में पहली कर्लिंग प्रशिक्षण कक्षा आयोजित की गयी। 2000 में, चीन की पहली कर्लिंग टीम, हार्बिन सिटी टीम स्थापित हुई। 2003 में, पहली राष्ट्रीय टीम का जन्म हुआ। उसी वर्ष, चीन विश्व कर्लिंग संघ में शामिल हुआ। तब से, वर्ल्ड कर्लिंग फील्ड में चीनी एथलीट सामने आये।

2005 में, चीनी महिला कर्लिंग टीम ने विश्व कर्लिंग चैंपियनशिप में अपने पहले प्रदर्शन में 7वां स्थान जीता और दूसरे साल यानी 2006 में चीनी महिला कर्लिंग टीम ने विश्व कर्लिंग चैंपियनशिप में 5वां स्थान हासिल किया। सिर्फ 6 सालों में चीनी कर्लिंग खिलाड़ियों ने उस रास्ते को पूरा किया, जिसे अन्य देशों को दस साल से अधिक समय, यहां तक कि कई दशक लग जाते हैं।

दो साल बाद, कनाडा के वर्नोन में आयोजित 2008 विश्व कर्लिंग चैंपियनशिप में, चीनी लड़कियों ने मजबूत कनाडा टीम को हराकर दूसरा स्थान हासिल किया। 2009 में, मेजबान के रूप में चीन ने विश्व विश्वविद्यालय विंटर खेल के कर्लिंग इवेंट में महिलाओं के लिए पहला और पुरुषों के लिए तीसरा स्थान जीता, जिससे अधिक चीनी लोगों ने कर्लिंग पर ध्यान दिया। 9 नवंबर, 2019 को चीन के शनचो शहर में एशिया-पैसिफिक कर्लिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। 7 दिनों की प्रतियोगिता के बाद, चीनी महिला टीम ने आखिरकार चैंपियनशिप जीती।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम