चीन में कृषि सांस्कृतिक विरासत की संख्या दुनिया में पहले स्थान पर है

2022-07-13 18:48:32

चीनी कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय ने 12 जुलाई को संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। संबंधित अधिकारियों ने वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत सम्मेलन के बारे में जानकारी दी।

वर्तमान वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि विरासत सम्मेलन की थीम है- सामान्य कृषि विरासत की रक्षा करें और व्यापक ग्रामीण पुनरुद्धार बढ़ाएं। मौके पर विश्व भर में महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत और खाद्य प्रणाली लचीलापन, सतत ग्रामीण विकास, और किसानों की आजीविका के सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार किया जाएगा। यह पिछले 20 वर्षों में विश्व की महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत वाले देशों द्वारा आयोजित सबसे बड़ा, उच्चतम स्तरीय और सबसे प्रभावशाली सम्मेलन है।

वर्तमान में, सम्मेलन ने ईरान, इटली और पेरू सहित 13 देशों के कृषि मंत्रियों, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के महानिदेशक, चीन में स्थित 19 देशों के राजनयिक दूतों, संबंधित विशेषज्ञों और विद्वानों, और उद्यमों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा प्रस्तुत वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत की रक्षा की पहल की 20वीं वर्षगांठ है। वर्तमान में, दुनिया में 65 वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत हैं, जो 23 देशों और क्षेत्रों में स्थित हैं और चीन 18 परियोजनाओं के साथ पहले स्थान पर है।

बता दें कि वैश्विक महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत एक पारंपरिक कृषि प्रणाली है, जिसके महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और मानवीय मूल्य है और आधुनिक पारिस्थितिक परिपत्र कृषि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दुनिया की महत्वपूर्ण कृषि सांस्कृतिक विरासत के प्रभावी संरक्षण के माध्यम से पारंपरिक कृषि के मूल्य का बेहतर तरीके से पता लगाया जा सकता है, कृषि के कई कार्यों का विस्तार किया जा सकता है, पारिस्थितिक संरक्षण, सांस्कृतिक संरक्षण और आर्थिक विकास, सतत कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सकता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम