श्रीलंका के राष्ट्रपति मालदीव पहुंचे : मालदीव मीडिया

2022-07-13 16:46:15

मालदीव की मीडिया ने 13 जुलाई को रिपोर्ट प्रकाशित की कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे उसी दिन तड़के विमान से मालदीव पहुंचे।

खबरों के मुताबिक, राजपक्षे मालदीव में स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3 बजे सैन्य विमान से वेलाना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे। मालदीव संसद के अध्यक्ष मुहम्मद नशीद ने हवाई अड्डे पर राजपक्षे का स्वागत किया।  हवाई अड्डे की सुरक्षा कड़ी थी।

गौरतलब है कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 9 जुलाई को विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ। उस दिन दोपहर हुई आपातकालीन पार्टी की बैठक में, अधिकांश पार्टी नेताओं ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के तत्काल इस्तीफे और सभी दलों को जल्द से जल्द एक अंतरिम सरकार बनाने की मांग की। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने उसी दिन सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस्तीफा दे देंगे। राजपक्षे ने संसद के अध्यक्ष महिंदा अभयवर्धन को सूचित किया कि वह 13 तारीख को इस्तीफा दे देंगे।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम