श्रीलंका को अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार सहायता देना जारी रखेगा - चीन

2022-07-12 18:55:55

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 12 जुलाई को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में जोर देते हुए कहा कि चीन श्रीलंका के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता से सहायता देना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि चीन श्रीलंका के सामने आने वाली कठिनाइयों और चुनौतियों के प्रति सहानुभूति रखता है, और श्रीलंका को भोजन और दवा सहित आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान की है। चीन ने केंद्र सरकार, स्थानीय सरकारों और मैत्रीपूर्ण संगठनों जैसे चैनलों के माध्यम से श्रीलंका में सभी क्षेत्रों को सहायता की विभिन्न खेप दी हैं।

वांग वनपिन ने कहा कि चीन श्रीलंका के आर्थिक और सामाजिक विकास को अपनी सर्वोत्तम क्षमता के अनुसार सहायता प्रदान करना जारी रखेगा, और श्रीलंका की अर्थव्यवस्था की बहाली और लोगों की आजीविका में सुधार का समर्थन करेगा। चीन से संबंधित श्रीलंका के ऋणों के लिए, चीन संबंधित वित्तीय संस्थानों के श्रीलंका के साथ बातचीत करने और उचित समाधान की तलाश करने का समर्थन करता है। चीन प्रासंगिक देशों और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों के साथ मिलकर श्रीलंका में मौजूदा कठिनाइयों से निपटने, कर्ज के बोझ को कम करने और सतत विकास हासिल करने में सकारात्मक भूमिका निभाना चाहता है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम