"2022 सिल्क रोड वीक" की "छिंगहाई रोड प्रदर्शनी" आयोजित

2022-07-10 17:36:07

8 जुलाई को चीन के हांग्चो शहर में चाइना नेशनल सिल्क म्यूजियम में "6वीं-8वीं शताब्दी में सिल्क रोड छिंगहाई रोड" की प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसमें प्राचीन सिल्क रोड पर सभ्यताओं के आदान-प्रदान की उपलब्धियाँ प्रदर्शित की गईं। इस प्रदर्शनी के साथ "2022 सिल्क रोड वीक" भी शुरू हुआ।


गौरतलब है कि 265 ईस्वी से 907 ईस्वी तक छिंगहाई रोड क्षेत्र पर तुयुहुन साम्राज्य का शासन था और उस समय यहाँ सांस्कृतिक आदान-प्रदान का गढ़ भी था। इस प्रदर्शनी में तुयुहुन का इतिहास, तुयुहुन लोगों के जीवन का तरीका, सिल्क रोड पर छिंगहाई रोड की समृद्ध विरासत और पिछले 40 वर्षों में छिंगहाई में पुरातत्व की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।


इस कार्यक्रम में छिंगहाई प्रांत को सम्मानित अतिथि प्रांत के रूप में और उज्बेकिस्तान गणराज्य को सम्मानित अतिथि देश के रूप में आमंत्रित किया गया। इसके साथ छिंगहाई प्रांतीय सांस्कृतिक अवशेष विभाग छिंगहाई में कई पुरातात्विक उपलब्धियों, प्रदर्शनियों, शैक्षणिक प्रशिक्षण और निरीक्षण गतिविधियों का आयोजन करेगा।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम