विश्व विकास पहल वैश्विक साझेदारी फिर से मजबूत करेगी

2022-07-07 15:34:04

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय उच्च स्तरीय थिंक टैंक ने हाल में पेइचिंग में “विश्व विकास पहल : जनता से केंद्रित विकास कार्यसूची” शीर्षक मंच आयोजित किया। उपस्थितों का मानना है कि विश्व विकास पहल वैश्विक साझेदारी फिर से मजबूत करेगी और वैश्विक विकास सहयोग सक्रिय बनाएगी।

चीनी सामाजिक विज्ञान अकादमी के महासचिव चाओ छी ने कहा कि दुनिया में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। कोविड-19 महामारी से विश्व अर्थव्यवस्था और विकास में गंभीर चुनौतियां आईं। चुनौतियों के सामने चीन हमेशा महामारी की रोकथाम और आर्थिक व सामाजिक विकास को साथ में बढ़ाता है। इससे नागरिकों के जीवन और स्वास्थ्य की गारंटी दी गई, बल्कि आर्थिक व सामाजिक विकास स्थिर बनाए रखा गया और विश्व आर्थिक पुनरुत्थान बढ़ाया गया।

चाओ छी ने कहा कि चीन द्वारा प्रस्तुत विश्व विकास पहल में विकास करने और नागरिक जीवन की रक्षा करने को वैश्विक मैक्रो नीति में प्राथमिकता दी गई। इससे उत्तर-दक्षिण का अंतर कम करने और विकास असंतुलन दूर करने के लिए रोडमैप तैयार किया गया।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम