पाकिस्तान में भारी बारिश से कम से कम 25 की मौत

2022-07-06 14:05:33

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश की वजह से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और अन्य 40 से अधिक लोग घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने 5 जुलाई को यह जानकारी दी।

बलूचिस्तान आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने सोशल मीडिया पर कहा कि बलूचिस्तान प्रांत में 4 जुलाई से लगातार बारिश हो रही है, कई क्षेत्रों में बाढ़ आई है और 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 2000 से अधिक पशुधनों का नुकसान हुआ है।

बलूचिस्तान आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, मानसून के कारण हुई भारी बारिश से प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा ने आपातकाल की स्थिति लागू कर दी है। क्वेटा में भारी बारिश के कारण हुए हादसों में बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई है।

बलूचिस्तान आपदा प्रबंधन विभाग ने कहा है कि बचाव कार्य शुरू किया है और भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को भोजन जैसी दैनिक जरूरतों का सामान वितरण किया जा रहा है। भारी बारिश 7 जुलाई तक जारी रहने की संभावना है।

 (आलिया)

रेडियो प्रोग्राम