चीन ने अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान का विरोध किया

2022-07-06 17:31:32

हाल में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने नाटो के सार्वजनिक मंच पर कहा कि चीन नियम के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर रहा है। अमेरिका मुठभेड़ नहीं चाहता, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करता है।

इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 6 जुलाई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ब्लिंकेन का बयान तथ्यों की अनदेखी करता है और काले को सफेद बताता है, जो शीतयुद्ध की विचारधारा और वैचारिक पक्षपात से भरा है। चीन इसका दृढ़ विरोध करता है।

चाओ लीच्येन ने कहा कि चीन हमेशा विश्व शांति का निर्माता, विश्व विकास का योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक है। चीन ने किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया, किसी भी सैन्य संगठन में शामिल नहीं हुआ और किसी के साथ प्रतिस्पर्धा नहीं करना चाहता। चीन मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण करना चाहता है।

चाओ लीच्येन ने कहा कि नियम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था वास्तव में अमेरिका और कुछ देशों द्वारा बनाई गई है, जो अमेरिका के प्रभुत्व के लिए काम करती है। नाटो को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में अव्यवस्था फैलाने की साजिश छोड़नी चाहिए और अमेरिका को मुकाबला छोड़ना चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम