महिला किसान येन शूह्वा

2022-07-05 17:11:24

दक्षिण पश्चिमी चीन के छोंगछिंग शहर के योंगशिंग गांव में महिला किसान येन शूह्वा कुशलता से कृषि पौध संरक्षण ड्रोन का संचालन करती है। येन शूह्वा ने आधुनिक तकनीक के सहारे अपने 106 हैक्टेयर खेत में अमीर बनने का सपना साकार किया।

येन शूह्वा का जन्म वर्ष 1983 में हुआ। बड़े होने के बाद वह हमेशा बाहर श्रम करती थी। वर्ष 2018 में गृहनगर वापस जाने के बाद येन शूह्वा ने देखा कि गांव में पहले से काफी बड़ा परिवर्तन हो चुका है। कृषि में देश की सिलसिलेवार उदार नीति जानने के बाद येन शूह्वा और उनके पति ने गांव वापस जाकर व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

गांव वापस जाने के बाद इस दंपति ने 20 हैक्टेयर खेत का अनुबंध किया और चावल का रोपण शुरू किया। खेती करना कठिन काम है, येन शूह्वा ने मेहनत से काम किया। अंततः फसल हुई और उस साल इस दंपति ने 2 लाख युआन की कमाई की।

आधुनिक कृषि के विकास के चलते येन शूह्वा और पति ने 1 लाख युआन की कृषि मशीन खरीदी। दोनों ने तकनीक सीखी और रोपण स्तर उन्नत किया। व्यवसाय का विस्तार करने के लिए येन शूह्वा और उसके पति ने सहकारी संस्था की स्थापना भी की और करीब 80 किसानों को रोजगार दिया।

येन शूह्वा ने कहा कि देश की उदार नीति से किसान अमीर बन रहे हैं। भविष्य में वह लगातार नई तकनीक सीखेगी और आधुनिक तकनीक के जरिए अनाज की पैदावार और गुणवत्ता उन्नत करेगी।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम