रूस और भारत व्यापक अधिमान्य रणनीतिक साझेदार संबंधों को मजबूत करेंगे

2022-07-02 17:43:23

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 1 जुलाई को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ़ोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों शीर्ष नेताओं ने व्यापक अधिमान्य रणनीतिक साझेदार संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जतायी।

रूसी राष्ट्रपति प्रेस ब्यूरो की वेबसाइट पर उसी दिन जारी विज्ञप्ति के अनुसार पुतिन और मोदी ने बातचीत में विशिष्ट रूप से रूस-भारत संबंधों में ध्यानाकर्षण मामलों पर चर्चा की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि दोनों देशों को आर्थिक क्षेत्र में आपसी लाभदायक संबंधों को मजबूत करना चाहिए। दोनों पक्षों ने इस बात पर संतोष जताया है कि कृषि उत्पादों की आयात-निर्यात समेत द्विपक्षीय व्यापार की रकम में स्पष्ट रूप से वृद्धि हुई है।

साथ ही, दोनों पक्षों ने वैश्विक अनाज बाजार की वर्तमान स्थिति पर गहन रूप से आदान-प्रदान किया। पुतिन ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध लगाने से वैश्विक अनाज बाजार की स्थिति ज्यादा से ज्यादा गंभीर हो रही है। समान तत्वों से वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी कुप्रभाव पड़ रहा है। पुतिन ने बल देते हुए कहा कि रूस हमेशा खाद्य, उर्वरक और ऊर्जा का एक विश्वसनीय उत्पादक और आपूर्तिकर्ता रहेगा।

इस विज्ञप्ति के अनुसार, पुतिन व मोदी ने लगातार व्यक्तिगत संपर्क बनाये रखने और अन्य स्तर पर आदान-प्रदान बनाये रखने पर भी सहमति जतायी। इसके अलावा, पुतिन ने रूस की विशेष सैन्य कार्रवाई की मुख्य स्थिति का परिचय दिया।

उन्होंने बल देते हुए कहा कि संकट को बढ़ाने और राजनीतिक और राजनयिक मध्यस्थता को बाधित करने के लिए यूक्रेन और पश्चिमी देशों की कार्रवाई "खतरनाक और उत्तेजक" है। उधर, मोदी ने भारत के वार्ता का समर्थन देने और राजनयिक कोशिश करने की दीर्घकालीन रुख को दोहराया।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम