जी-7 को चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर देना चाहिए

2022-06-29 18:54:29

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने 29 जून को एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में जोर देते हुए कहा कि जी-7 को किसी भी तरीके से चीन को बदनाम करना और चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर देना चाहिए। 

चाओ ने यह भी कहा कि हांगकांग का मामला चीन का अंदरूनी मामला है। विश्व में सिर्फ एक ही चीन है। थाईवान चीन की प्रादेशिक भूमि का एक अखंडनीय भाग है। चीन को सभी आवश्यक कदम उठाकर देश की प्रभुसत्ता और सुरक्षा की रक्षा करने का हक है।

हाल में अमेरिकी न्यूजवीक ने एक जनमत संग्रह जारी कर कहा कि केवल 49 प्रतिशत अमेरिकी मानते हैं कि वे एक लोकतंत्र देश में रहते हैं, जबकि 63 प्रतिशत अमेरिकियों का मानना है कि अमेरिकी सरकार सिर्फ गिने-चुने व्यक्तियों के हितों की सेवा करती है। 

इसकी चर्चा में चीनी प्रवक्ता चाओ लिच्येन ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र धन लोकतंत्र ही है। अमेरिका में गरीबी और धनी के बीच भारी अंतर मौजूद है। अमेरिकी शैली वाला लोकतंत्र सच्चा लोकतंत्र नहीं है, बल्कि एक झूठा लोकतंत्र है। 

रेडियो प्रोग्राम