वांग यी ने चीन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के मौजूदा प्रमुख से मुलाकात की
चीनी विदेशमंत्री वांग यी ने 28 जून को चीन में यूरोपीय संघ के प्रतिनिधिमंडल के मौजूदा प्रमुख निकोलस चापुइस से मुलाकात की।
वांग यी ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीन और यूरोपीय संघ के बीच भौगोलिक संकेतों पर एक समझौता प्राप्त किया गया, डिजिटल और हरित क्षेत्र पर उच्च स्तरीय संवाद तंत्र स्थापित किया गया, यूरोपीय संघ-चीन निवेश समझौता वार्ता का समापन हुआ, महत्वपूर्ण सहयोग परिणाम प्राप्त हुए हैं। चीन और यूरोपीय संघ के बीच मतभेद चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास को प्रभावित करता है, यूरोपीय संघ को चीन के विकास की दिशा के बारे में अधिक उद्देश्यपूर्ण और सही समझ बनानी चाहिए। चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा और उच्च स्तरीय खुली अर्थव्यवस्था की नई व्यवस्था का निर्माण करेगा। चीन और यूरोपीय संघ भागीदार हैं, प्रतिद्वंद्वी नहीं।
वहीं, निकोलस चापुइस ने कहा कि यूरोपीय संघ-चीन संबंधों में विकास की काफी संभावनाएं हैं। हालांकि दोनों पक्षों में मतभेद हैं, लेकिन हम पूरी तरह से सामान्य हितों की तलाश कर सकते हैं और जीत के परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। यूरोपीय संघ भी दुनिया को गुट टकराव में नहीं देखना चाहता। यूरोपीय संघ चीन के साथ जलवायु परिवर्तन, वैश्विक महामारी और डिजिटल परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए काम करने को तैयार है। यूरोपीय संघ एक-चीन नीति का पालन करता है और अपनी एक-चीन प्रतिबद्धता का उल्लंघन नहीं करेगा।
इसके अलावा, उन्होंने यूक्रेन के मुद्दे पर अपनी स्थिति स्पष्ट की, जल्द से जल्द संघर्ष विराम की उम्मीद की, और उम्मीद की कि चीन इस संबंध में सक्रिय भूमिका निभाएगा।