शनचो नंबर 13 के अंतरिक्ष यात्री लोगों के सामने आए

2022-06-29 12:06:02

शनचो नंबर 13 समानव अंतरिक्ष यान के अंतरिक्ष यात्रियों ने 28 जून को पेइचिंग में आम लोगों के साथ मुलाकात की। यह पृथ्वी में वापस आने के 74 दिन बाद वे पहली बार लोगों के सामने आए।

मुलाकात में अंतरिक्ष यात्री ग्रुप के प्रमुख चिंग हाईफंग ने पृथ्वी में वापस आने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों की बहाली की स्थिति और आने वाली योजना बताई। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों का स्वास्थ्य अच्छा है। तीन अंतरिक्ष यात्री सामान्य अभ्यास में वापस आएंगे।

बताया जाता है कि 16 अक्तूबर 2021 से 16 अप्रैल 2022 तक शनचो नंबर 13 समानव अंतरिक्ष यान के तीन अंतरिक्ष यात्री छः महीनों की उड़ान के बाद पृथ्वी वापस लौटे। उन्होंने सिलसिलेवार वैज्ञानिक प्रयोग और अंतरिक्ष अनुप्रयोग मिशन पूरा किए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम