रूसी रक्षा मंत्री ने विशेष सैन्य अभियानों में शामिल सैनिकों का निरीक्षण किया

2022-06-27 10:15:40

रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर 26 जून को जारी खबर के अनुसार रूसी रक्षा मंत्री सर्गेइ शोइगु ने विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले रूसी सैनिकों का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य युद्ध दिशाओं में रूसी सेना के वर्तमान अभियानों पर कमांडर की रिपोर्ट सुनी और युद्ध अभियानों के व्यापक समर्थन से संबंधित मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने निरीक्षण समय और स्थान नहीं बताया।

यूक्रेनी राज्य समाचार एजेंसी ने 26 तारीख को डोनेट्स्क क्षेत्र के सैन्य प्रशासक पॉल किरिलेंको के हवाले से यह रिपोर्ट की है कि रूसी सेना डोनेट्स्क क्षेत्र के उत्तरी भाग में एक प्रमुख शहर स्लावियांस्क की दिशा में सैनिकों को इकट्ठा कर रही थी।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम