संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अफगान भूकंप पीड़ितों को सहायता दोने की मांग की

2022-06-23 18:51:29

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने 22 जून को एक बयान जारी कर उस दिन पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप के कारण हुए भारी नुकसान पर दुख व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगान पीड़ितों को सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।

अपने बयान में, गुटेरेस ने उन अफगान लोगों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की जो वर्षों से युद्ध, आर्थिक तंगी और भुखमरी से जूझ रहे हैं। और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने भूकंप के कारण मानवीय जरूरतों का आकलन करने और प्रारंभिक सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह से काम करना शुरू किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अफगान पीड़ितों को सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के भूकंपीय सूचना नेटवर्क के अनुसार, 22 जून के तड़के पूर्वी अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि भूकंप और इसके कारण हुए भूस्खलन से कम से कम 1000 लोग मारे गए हैं और 1500 घायल हुए हैं।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम