चीन की प्रथम अंतरिक्ष कक्षा की 9वीं वर्षगांठ

2022-06-21 20:34:31

20 जून 2013 को सुबह, चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-10 के अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग, चांग श्याओक्वांग और वांग याफिंग ने जमीन से 300 किलोमीटर से दूर “थ्येनकोंग-1” अंतरिक्ष प्रयोगशाला में अंतरिक्ष कक्षा ली, यह चीन की प्रथम अंतरिक्ष कक्षा थी। महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग प्रथम चीनी “अंतरिक्ष शिक्षक”बनीं।


आठ साल बाद, 9 दिसम्बर 2021 को, चीनी मानव युक्त अंतरिक्ष यान शनचो-13 के अंतरिक्ष यात्री चाई चीकांग, वांग याफिंग और ये क्वांगफ़ू ने चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर दूसरी बार “अंतरिक्ष कक्षा” ली, यह चीनी अंतरिक्ष स्टेशन पर "थ्येनकोंग कक्षा" का पहला पाठ था।


23 मार्च 2022 को, चीनी अंतरिक्ष यात्री ने तीसरी बार “अंतरिक्ष कक्षा” ली, तीनों अंतरिक्ष यात्री निकट सहयोग से "थ्येनकोंग कक्षा" के दूसरे पाठ को पूरा किया।

साल 2013 से 2022 तक, चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अंतरिक्ष शिक्षण की सामग्री अधिक से अधिक प्रचुर मात्रा में हो गई है, और अंतरिक्ष शिक्षकों की टीम धीरे-धीरे विकसित हुई है। कुछ दिन पहले, मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-14 ने अंतरिक्ष में प्रवेश किया है, और एक बार “अंतरिक्ष कक्षा” ली जाएगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम