शिनच्यांग में सड़क नृत्य शिक्षक सिरेली अब्दुक्राम

2022-06-21 20:12:23

26 वर्षीय सिरेली अब्दुक्राम शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरुमुछी में एक सड़क नृत्य (स्ट्रीट डांस) शिक्षक हैं। चीन के अन्य शहरों की तरह सड़क नृत्य उरुमुछी के युवाओं में बहुत लोकप्रिय है। इस शहर के विभिन्न स्थलों पर कई सड़क नृत्य प्रशिक्षण संस्थाएं उपलब्ध हैं। आनंद और व्यक्तित्व यहाँ की मुख्य लय हैं।


सिरेली तुरपान में पले-बढ़े हैं, और उनका घर उरुमुछी से लगभग 200 किलोमीटर दूर है। उरुमुछी में विश्वविद्यालय में पढ़ने के दौरान, अवकाश के समय उन्होंने ऑफ-कैंपस सड़क नृत्य पढ़ाना शुरू किया। जून 2019 में विश्वविद्यालय से स्नातक होने के बाद सिरेली सड़क नृत्य संस्था में काम करने लगे। अपने शौक को काम के साथ मिलाने पर वह बहुत संतुष्ट महसूस करते हैं।

नृत्य संस्था जहां सिरेली कार्यरत हैं, में 60 से अधिक नृत्य शिक्षक हैं। यह उरुमुछी के सबसे बड़े नृत्य प्रशिक्षण संस्थानों में से एक है। हर हफ्ते सिरेली नियमित रूप से यहां अन्य शिक्षकों के साथ मिलकर एक साथ प्रशिक्षण करते हैं, और नृत्य कौशल का आदान-प्रदान करते हैं।


अपने गृहनगर तुरपान को छोड़कर सिरेली बड़े शहर उरुमुछी में अपने सपने की खोज करते हैं। उनके माता-पिता उनका समर्थन करते हैं। उनकी योजना है कि व्यवसाय में अधिक उपलब्धियां प्राप्त होने के बाद परिवारजनों के साथ अधिक समय बिताएं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम