चीन के स्मार्ट घरेलू उपकरण विदेशों में बहुत लोकप्रिय हैं

2022-06-21 11:11:17

वर्ष 2021 में चीन के घरेलू उपकरणों का उत्पादन 3.8 अरब यूनिट रहा, जिसकी निर्यात रकम लगभग 98 अरब 72 करोड़ डॉलर तक रही। उनमें चीन का रेफ्रिजरेटर निर्यात लगातार 12 वर्षों से बढ़ा है। चीन विश्व में सबसे बड़े रेफ्रिजरेटर निर्यात देशों में से एक बन गया है।

चीन के विनिर्माण उद्योग के उच्च अंत में परिवर्तन के साथ स्मार्ट घरेलू उपकरण भी घरेलू उपकरण उद्योग का एक प्रमुख विकास क्षेत्र बन गए हैं। चीन में आपूर्ति श्रृंखला और उद्योग श्रृंखला निरंतर व स्थिर बनी हुई है, जो चीनी घरेलू उपकरण उद्योग की सबसे बड़ी श्रेष्ठता है। महामारी के दौरान चीन की स्मार्ट घरेलू उपकरण बाजार उत्पादन क्षमता मूल रूप से इसकी निर्यात उत्पादन क्षमता के समान है, जो काफी हद तक आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करती है।

चीन के कई बड़े घरेलू उपकरण उद्यमों ने भूमंडलीकरण की प्रक्रिया को तेज कर स्थानीय बाजार की मांग को पूरा करने के साथ स्थानीय लोगों को ज्यादा रोजगार प्रदान किये हैं। मेडिया कंपनी ने अफ़्रीका में कारखाने के निर्माण को तेज किया है, हिसेंस कंपनी ने मैक्सिको में उत्पादन क्षमता में ज्यादा पूंजी लगायी है, और हायर कंपनी ने भारत व तुर्की में ज्यादा पूंजी-निवेश किया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम