वाह, क्या बढ़िया है आपके पास चीनी स्मार्टफोन

2022-06-17 15:03:21

क्या आपके पास या आपके दोस्तों के पास चीनी ब्रांड वाले स्मार्टफोन है?साल 2020 में वैश्विक वायरलेस संचार नेटवर्क प्रौद्योगिकी आविष्कार पेटेंट अनुप्रयोगों की संख्या पर नज़र डालें देखा, तो प्रतीत होगा कि चीनी घरेलू मोबाइल फोन निर्माता हुआवेई और ओप्पो क्रमशः 8,607 और 5,353 अनुप्रयोगों के साथ दुनिया में पहले और तीसरे स्थान पर हैं। शीर्ष 10 में, चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं ने 4 स्थानों पर कब्जा जमा रखा है।


विदेशी उपभोक्ताओं के बीच चीनी ब्रांडों की सबसे लोकप्रिय विशेषताओं में से एक उनका उच्च लागत प्रदर्शन है। वर्तमान में चीन का स्मार्टफोन निर्यात लगातार बढ़ रहा है। साल 2021 में, चीन का स्मार्टफोन उत्पादन दुनिया में पहले स्थान पर था। दिसम्बर 2021 में, चीन के मोबाइल फोन का निर्यात 9 करोड़ 76 लाख 92 हज़ार यूनिट हुआ, जो साल 2020 के दिसम्बर की तुलना में 0.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। चीन की मोबाइल फोन उत्पादन क्षमता दुनिया की कुल उत्पादन क्षमता का लगभग 70 प्रतिशत है, जो वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन व असेंबली लिंक में एक महत्वपूर्ण स्थान है।

विदेशों में चीनी स्मार्टफोन के निर्यात से उपभोक्ताओं के पास ज्यादा विकल्प हैं, और साथ ही स्थानीय लोगों को अधिक रोजगार के मौका मिलते हैं।

साल 2020 में भारतीय बाजार में चीनी मोबाइल फोन निर्माताओं ने शिपमेंट का 77 प्रतिशत हिस्सा लिया, और श्याओमी लंबे समय तक पहले स्थान पर रहा।


पिछले कुछ वर्षों में, भारत में श्याओमी, हुआवेई और वनप्लस जैसे कई चीनी मोबाइल फोन ब्रांडों ने प्रवेश किया है। उनमें से, श्याओमी मोबाइल फोन ने भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है। 2021 में, श्याओमी भारत के स्मार्टफोन की बिक्री में 4 करोड़ 4 लाख यूनिट के शिपमेंट के साथ पहले स्थान पर था, जो भारतीय मोबाइल फोन बाजार का 25 प्रतिशत हिस्सा था।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "मेक इन इंडिया" पहल की शुरुआत की, श्याओमी ने सक्रिय रूप से इसकी प्रतिक्रिया की और साल 2015 में उसने भारत में अपना पहला कारखाना स्थापित किया। जून 2017 में, श्याओमी इंडिया का पहला मी-हॉम (Mi Home) कारोबार के लिए खुला, इस वर्ष की जूलाई में, श्याओमी इंडिया ने 500वां सेवा केंद्र खोला। साल 2018 के अंत तक, श्याओमी की भारत में छह कारखाना थे, जो प्रति सेकेंड औसतन दो स्मार्टफोन बनाने में सक्षम था।

इसके साथ ही, श्याओमी ने स्थानीय स्टार्ट-अप कंपनियों का समर्थन भी करता है। हाल ही में श्याओमी ने कहा कि वह आने वाले 5 सालों में भारत में स्टार्ट-अप कंपनियों के समर्थन के लिए 1 अरब डॉलर का निवेश करेगा।  

श्याओमी के अलावा, वनप्लस और ओप्पो जैसे चीनी मोबाइल फोन ब्रांडों ने भी भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है। 

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम