अंतरिक्ष में बीते दस दिनों में चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने क्या किया?

2022-06-17 15:09:36


चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान शनचो-14 का प्रक्षेपण सफल रहा और 3 अंतरिक्ष यात्री सही-सलामत चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के थ्येन-ह मुख्य केबिन में प्रवेश कर चुके हैं। दस दिन बीत चुके हैं, और अंतरिक्ष यात्रियों ने अब तक क्या किया?


सबसे पहल उन्होंने निवास स्थल यानी अपना“अंतरिक्ष घर”की स्थापना की। सामग्री को संभालना, वस्तुओं को बॉक्स से निकालना, और रहने के स्थल को व्यवस्थित करना इत्यादि।

इसके अलावा, अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष-पृथ्वी संचार लिंक को स्थापित करने और डिबग करने की आवश्यकता है।


अंतरिक्ष में छह महीने तक रहने के लिए बेहतर कार्य और जीवन वातावरण जरूरी है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री तीन प्रमुख व्यायाम उपकरणों का परीक्षण करेंगे, शयन कक्ष स्थापित करेंगे, अंतरिक्ष रसोई-घर का निर्माण करेंगे। 

इनके अलावा, अंतरिक्ष यात्रा माइक्रोबियल नमूनाकरण कार्य, उपकरण की स्थापना, डिबगिंग और रखरखाव, अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोग और तकनीकी प्रयोग आदि कार्य करेंगे।

इन 6 महीने में तीन शनचो-14 अंतरिक्ष यात्रियों को और कई मिशन पूरे करने होंगे। उन्हें ज्यादा उच्च स्तरीय कार्य क्षमता दिखानी होगी।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम