विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को 15 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया

2022-06-15 14:19:42

13 जून को, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक, विश्व बैंक ने अफगानिस्तानी किसानों को 15 करोड़ डॉलर की सहायता देने की घोषणा की। एफएओ ने कहा कि इस फंड से अफगानिस्तान में स्थानीय किसानों को गेहूं का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी, जिससे लगभग 21 लाख लोगों को सहायता मिलेगी। इसके अलावा, धन का उपयोग स्थानीय कृषि सिंचाई प्रणाली और जल संरक्षण सुविधाओं के समर्थन और सुधार के लिए किया जाएगा।


एफएओ के अनुसार, इस बार प्रदान की गई कुल राशि लगभग 19.5 करोड़ डॉलर है, और अन्य 4.5 करोड़ डॉलर अगले 24 महीनों में प्रदान किए जाएंगे।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम