वांग यी ने न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री महुता के साथ वीडियो भेंटवार्ता की

2022-06-14 15:23:38

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 13 जून को न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री नान्या महुता के साथ वीडियो बैठक की। इस दौरान वांग यी ने कहा कि चीन और न्यूजीलैंड को पिछले 50 वर्षों के सफल अनुभव का सारांश करना, पारस्परिक विश्वास को बढ़ाना, आपसी लाभ और सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और अगले 50 वर्षों में द्विपक्षीय संबंध अधिक परिपक्व, स्थिर, आपसी लाभ पहुंचाना चाहिए।

महुता ने कहा कि न्यूजीलैंड और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ दोनों देशों के संबंधों की एक बड़ी घटना है। न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और अर्थव्यवस्था व व्यापार जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग तथा मानविकी आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। न्यूजीलैंड लंबे समय से एक-चीन की नीति का पालन करता है और न्यूजीलैंड की स्वतंत्र विदेश नीति के लिए चीन के सम्मान की सराहना करता है। दोनों देश बातचीत के माध्यम से साझा लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और जलवायु परिवर्तन, महामारी से लड़ने और क्षेत्रीय विकास व समृद्धि को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों में सहयोग कर सकते हैं।

वांग यी ने कहा कि चीन-न्यूजीलैंड संबंध विभिन्न सामाजिक प्रणालियों, ऐतिहासिक संस्कृतियों और विकास के चरणों वाले देशों के बीच उभय जीत वाले सहयोग की एक सफल आदर्श हैं, जिसने विकसित देशों के साथ चीन के संबंधों में अग्रणी भूमिका निभाई है। चीन ने हमेशा न्यूजीलैंड को एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार के रूप में माना है और द्विपक्षीय संबंधों की संभावनाओं में विश्वास से भरा है।

वांग यी ने यह भी कहा कि चीन और न्यूजीलैंड के बीच 50 साल के आदान-प्रदान का सबसे महत्वपूर्ण अनुभव आपसी सम्मान है। दोनों देश दूसरे पक्ष द्वारा चुने गए विकास पथ का सम्मान करते हैं, स्वतंत्र विदेश नीतियों पर कायम रहते हैं, बहुपक्षवाद को संजोते हैं, और साथ ही साथ, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते।

वांग यी ने कहा कि चीन और प्रशांत समुद्री द्वीप देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग दक्षिण-दक्षिण सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीन न्यूजीलैंड और प्रशांत समुद्री द्वीप देशों के बीच पारंपरिक संबंधों और मौजूदा सहयोग तंत्र का सम्मान करता है। द्वीप देशों की इच्छा के अनुसार, चीन न्यूजीलैंड के साथ अधिक त्रिपक्षीय और बहु-पक्षीय सहयोग परियोजनाओं को जारी रखने के लिए तैयार है, ताकि संयुक्त रूप से एक खुले, समावेशी, एकजुट और सहकारी दक्षिण प्रशांत का निर्माण किया जा सके।

महुता ने कहा कि प्रशांत समुद्री द्वीप देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं जैसे महामारी से लड़ना, अर्थव्यवस्था को बहाल करना और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना इत्यादि। न्यूजीलैंड और चीन को द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय मंचों के माध्यम से इन चुनौतियों से निपटने के लिए द्वीप देशों का समर्थन करना चाहिए। न्यूजीलैंड का मानना है कि वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल सामरिक महत्व के हैं, और वह वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए चीन के साथ समान प्रयास करना चाहता है।

(आलिया

रेडियो प्रोग्राम