चीन में निर्माण उद्योग और शक्तिशाली बना

2022-06-14 17:07:29

चीन में पिछले एक दशक में औद्योगिकरण और सूचनाकरण के विकास में बड़ी प्रगति हुई है। इससे अर्थव्यवस्था का आधार और मजबूत बना है। 14 जून को “चीन के दस साल” शीर्षक न्यूज ब्रीफिंग आयोजित हुई, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दी गई।

वर्ष 2012 से 2021 तक चीन के निर्माण उद्योग के उत्पादन मूल्य में हुई वृद्धि 169 खरब 80 अरब युआन से बढ़कर 314 खरब युआन तक जा पहुंची है। औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखला की सरलता और प्रतिस्पर्धा शक्ति लगातार उन्नत हुई है। चीन में दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक वैब बुनियादी संस्थापनों का निर्माण पूरा हुआ।

पिछले दस सालों में चीन ने नवाचार से विकास को प्रेरित करने की रणनीति लागू की। चंद्र अन्वेषण परियोजना और पेइतो नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम के निर्माण में उपलब्धियां हासिल हुईं। इससे जाहिर है कि चीन में विनिर्माण एक नए स्तर तक पहुंच गया है।

पिछले दस सालों में चीन ने मुख्य तकनीकी उपकरण को प्राथमिकता दी। कुंजीभूत तकनीकों के अध्ययन में प्रगति हुई। नए तकनीक के प्रयोग में चीन में विनिर्माण उद्योग की नवाचार क्षमता लगातार उन्नत हुई है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम