चीन के गहन अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयोगशाला का संचालन और निर्माण शुरू

2022-06-14 17:04:12

हाल ही में, चीनी शहर पेइचिंग और हफेई में देश के गहन अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयोगशाला के परिषद का पहला सम्मेलन ऑनलाइन माध्यम से हुआ। सम्मेलन में परिषद के गठन प्रस्ताव, प्रयोगशाला चार्टर और परिषद के नियम को पारित किया गया। इससे जाहिर है कि प्रयोगशाला संचालन और निर्माण के नए चरण में प्रवेश कर गया है।

परिषद के सदस्य विभाग, चीनी राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो के प्रमुख चांग खच्येन ने कहा कि प्रयोगशाला का निर्माण देश को मजबूत अंतरिक्ष देश बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में प्रयोगशाला का उच्च गुणवत्ता वाला निर्माण और संचालन बढ़ाने के साथ चंद्र अन्वेषण व अंतरिक्ष परियोजना केंद्र के साथ मिश्रण बढ़ाना चाहिए। इसके अलावा, देशी-विदेशी सहयोग बढ़ाने के साथ राष्ट्रीय परियोजना और क्षेत्रीय आर्थिक व सामाजिक विकास का साथ विकास बढ़ाना चाहिए।

बताया जाता है कि गहन अंतरिक्ष अन्वेषण प्रयोगशाला का निर्माण चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष ब्यूरो, आनह्वी प्रांत और विज्ञान व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम