ब्रिक्स बैंक द्वारा भारतीय ग्रामीणों को पानी की समस्या के समाधान में मदद

2022-06-13 13:59:07

हिमाचल प्रदेश में ब्रिक्स नव विकास बैंक (एनडीबी) द्वारा वित्त पोषित एक ग्रामीण जल आपूर्ति परियोजना का निर्माण जोरों पर है, इसे निर्मित होने के बाद 5 लाख स्थानीय गांववासियों को पानी की समस्या दूर होगी।

यह गांव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में स्थित है, वर्तमान में परियोजना का निर्माण कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, पाइप बिछाने का काम तेजी से चल रहा है और टैंक का निर्माण शुरू होने वाला है।

इस परियोजना के अनुसार, पहले मैदानी इलाकों में जल स्रोतों से पानी लेकर इसे पानी की बड़ी टंकियों में संग्रहित किया जाता है, और फिर इसे पाइप के माध्यम से घरों में भेजा जाता है, अंत में गांववासी अपने घर में स्वयं के नल से पानी का उपयोग कर सकते हैं।

बता दें कि दिसंबर 2021 में, एनडीबी ने हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण जलापूर्ति परियोजना के लिए 8 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी। इस परियोजना की कुल लागत 10 करोड़ डॉलर होने की उम्मीद है, और शेष धनराशि भारतीय पक्ष द्वारा वहन की जाएगी। आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के 8 क्षेत्रों में 1,255 गांवों में 5 लाख से अधिक लोगों को इससे लाभ मिलेगा।

ब्रिक्स नव विकास बैंक ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका द्वारा सह-प्रायोजित है और इसका मुख्यालय चीन के शांगहाई में है। 2022 से 2026 तक, बैंक सदस्य देशों को वित्तीय सहायता में 30 अरब डॉलर प्रदान करेगा।

हाल ही में एनडीबी ने भारत में एक क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना करने की घोषणा की। योजनानुसार, भारत में क्षेत्रीय कार्यालय एनडीबी मुख्यालय के साथ घनिष्ठ सहयोग करेगा, ताकि भारत और बांग्लादेश के बुनियादी ढांचे और सतत विकास की जरूरतों को पूरा किया जा सके, और दक्षिण एशिया में आर्थिक विकास और सतत विकास में योगदान दे सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम