चीन में 17वां सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस मनाया गया

2022-06-12 16:17:18

11 जून को चीन में 17वां सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस मनाया गया। इसे मनाने के लिए उसी दिन कानसू प्रांत के लानचो शहर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। चीनी राजकीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के प्रमुख ली छवुन ने उद्घाटन समारोह में कहा कि पिछले एक दशक में चीन में सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कार्यों में प्रगति हुई है। खुशहाल समाज के निर्माण में इसका सक्रिय योगदान है।

ली छवुन ने आगे कहा कि चीन में विश्व धरोहरों की संख्या 56 तक जा पहुंची है। हर साल 30 हजार से अधिक ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रदर्शनियां आयोजित होती हैं, जिससे नागरिकों को फायदा मिलता है।

इस साल चीन के धरोहरों के विश्व विरासत सूची में शामिल होने की 35वीं वर्षगांठ है। पिछले 35 सालों में चीन में विश्व विरासत के संरक्षण में बड़ी प्रगति हुई है। हाल के वर्षों में सांस्कृतिक विरासत सभ्यताओं के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच बन गया है।

ली छवुन ने आगे यह भी कहा कि चीन सांस्कृतिक विरासत का प्रचार और अंतर्राष्ट्रीय आदान-प्रदान बढ़ाएगा, ताकि दुनिया को जीवंत और विशेष छवि प्रदर्शित की जा सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम