चीन के नागरिक उड्डयन परिवहन का पैमाना तेजी से बढ़ रहा है

2022-06-12 16:41:28

 हाल के वर्षों में चीन के नागरिक उड्डयन परिवहन का पैमाना तेजी से बढ़ रहा है, नागरिक उड्डयन का यात्री कारोबार राष्ट्रीय व्यापक परिवहन प्रणाली का 33.1% हिस्सा है। चीन ने 128 देशों और क्षेत्रों के साथ द्विपक्षीय हवाई परिवहन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं और 895 अंतर्राष्ट्रीय मार्ग खोले हैं।

   हाल के 10 वर्षों में चीन ने कुल 82 परिवहन हवाई अड्डों का निर्माण या स्थानांतरण किया है। देश में हवाई अड्डों की कुल संख्या अब 250 तक पहुंच गई है, हवाई अड्डों की कुल डिजाइन क्षमता 1.4 अरब यात्रियों से अधिक है, 3 हजार से अधिक नए हवाई मार्ग जोड़े गए हैं, और मार्गों की कुल संख्या 5,581 तक पहुंच गई है। विमानन सेवा नेटवर्क में देश की 88% आबादी और कुल आर्थिक उत्पादन का 93% शामिल है। मध्य और पश्चिमी चीन में हवाई अड्डों के यात्री फेरों का अनुपात 2012 में 36.5% से बढ़कर 2021 में 45.2% हो गया। गरीबी उन्मूलन क्षेत्रों में 47 नए परिवहन हवाई अड्डे बनाए गए हैं, और गरीबी उन्मूलन क्षेत्रों में आबादी के लिए हवाई सेवाओं की कवरेज दर 83.6% तक पहुंच गई है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम