चीनी रक्षा मंत्री ने शांगरीला वार्तालाप पर क्षेत्रीय व्यवस्था के चीनी दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला

2022-06-12 15:56:29

चीनी स्टेट काउंसलर और रक्षा मंत्री वेइ फंगह ने 19वें शांगरीला वार्तालाप में क्षेत्रीय व्यवस्था पर चीन की दूरदृष्टि पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने कहा कि मानव समुदाय कई संकटों का सामना कर रहा है। इसका रास्ता बहुपक्षवाद की सुरक्षा व कार्यान्वयन कर मानव के साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण है। चीन के विकास को नहीं रोका जा सकता और चीन को शांतिपूर्ण विकास पर चलने का दृढ़ संकल्प है। चीन का विकास खतरे के बजाये विश्व शांति व विकास के लिए भारी योगदान है।

 

उन्होंने कहा कि चीन प्रतिरक्षात्मक नीति पर कायम रहता है। चीनी सेना हमेशा शांति की सेना है और राष्ट्रीय प्रभुसत्ता, सुरक्षा और विकास के हितों की सुरक्षा करने की प्रतिबद्धता है।

 

थाईवान सवाल की चर्चा में उन्होंने बल दिया कि थाईवान चीन का थाईवान है। थाईवान सवाल चीन का आंतरिक सवाल है। राष्ट्रीय पुनरेकीकरण निश्चय ही पूरा किया जाएगा। अगर किसी को थाईवान को अलग करने का दुस्साहस है, तो हम जरूर ही किसी भी कीमत पर लड़ाई लड़ेंगे। किसी को चीनी सेना का सुदृढ़ संकल्प और मजबूत क्षमता कम नहीं आंकना चाहिए।

 

वेइ फंगह ने दक्षिण चीन सागर, चीन-अमेरिका संबंध और यूक्रेन संकट पर चीन के रूख का व्याख्यान भी किया। (वेइतुंग) 

रेडियो प्रोग्राम