चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के नुस्खे में कौन सा "रहस्यमय फल" होता है शामिल

2022-06-07 17:14:43

कुछ दिन पहले, तीन चीनी अंतरिक्ष यात्रियों ने शनचो-14 समानव अंतरिक्ष यान पर सवार होकर सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन थ्येनहो कोर मॉड्यूल असेंबली में प्रवेश किया और 6 महीने का अंतरिक्ष जीवन शुरू किया।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम कार्यालय के अधिकारी हुआंग वेफंग ने खुलासा किया कि शनचो-14 का मिशन करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के अंतरिक्ष भोजन में एक विशेष फल शामिल होता है। इस फल का नाम लाल अंगूर या हरा अंगूर है। चूंकि अंगूर खाने में  आसान होते हैं, जिनमें रस ज्यादा नहीं होता। साथ ही एक बार में एक अंगूर खाया जा सकता है।



रेडियो प्रोग्राम