पर्यावरण दिवस पर चीनी राष्ट्रपति ने दी बधाई

2022-06-06 19:36:47

5 जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर एक राष्ट्रीय गतिविधि उत्तरी चीन के ल्याओनिंग प्रांत के शनयांग शहर में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई देकर कहा कि पारिस्थितिकी पर्यावरण मानव जाति के अस्तित्व और विकास का आधार है। अच्छे पारिस्थितिकी पर्यावरण को बनाए रखना सभी लोगों का समान इरादा है।

उन्होंने जोर दिया कि चीनी समाजवादी आधुनिक राष्ट्र के निर्माण की प्रक्रिया में पारिस्थितिकी सभ्यता के निर्माण को मजबूत करना चाहिए, मानव जाति और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व के सुन्दर चीन का निर्माण करना चाहिए, ताकि स्वच्छ और सुन्दर दुनिया की स्थापना करने के लिए और बड़ा योगदान दिया जा सके। उन्होंने देश के सभी लोगों से यथार्थ कदम उठाकर पर्यावरण संरक्षण कार्य में लगे रहने का आह्वान किया।




रेडियो प्रोग्राम