दक्षिण प्रशांत द्वीप देश की अपनी यात्रा पर वांग यी ने चीनी केंद्रीय मीडिया को साक्षात्कार दिया

2022-06-06 11:10:53

 

5 जून को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण प्रशांत द्वीप देश की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद चीनी केंद्रीय मीडिया को एक साक्षात्कार दिया।

   वांग यी ने कहा कि प्रशांत द्वीप देश विकासशील देश परिवार के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। चीन और प्रशांत द्वीप के देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का लंबा इतिहास रहा है। हाल के वर्षों में, दोनों पक्षों के बीच संबंधों में काफी प्रगति हुई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को वास्तविक लाभ मिला है और दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए एक आदर्श मिसाल स्थापित हुआ है।

   उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी में बार-बार देरी हो रही है, वैश्विक आर्थिक सुधार कमजोर है, और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति अशांत है। प्रशांत द्वीप देश अधिक जोखिम और चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दक्षिण प्रशांत की यह यात्रा उन सभी द्वीप देशों के साथ शांति, सहयोग और मित्रता की यात्रा है, जो एक दूसरे के साथ मैत्री, सहयोग को आगे बढाने, समान रूप से चुनौतियों का मुकाबला करने, समान विकास को आगे बढ़ाने के लिए की एक यात्रा है।

    वांग यी ने कहा कि हम दक्षिण प्रशांत द्वीप देशों के साथ राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अन्य देशों के नेताओं द्वारा प्राप्त महत्वपूर्ण सहमति लागू करना चाहते हैं। हम अधिक एकजुट होकर आगे बढ़ते हैं, एक-दूसरे का अधिक मजबूती से समर्थन करते हैं, और अधिक व्यावहारिक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद रूप से सहयोग करते हैं, ताकि द्वीप देशों के विकास, पुनरोद्धार और शांति को बढ़ावा देने के लिए नए योगदान किया जा सके, चीन-प्रशांत द्वीप देश के भाग्य समुदाय का और घनिष्ठ निर्माण किया जा सके।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम