परिवारजनों की चिंता और आशा के साथ अंतरिक्ष की यात्रा के लिए तैयार चीनी अंतरिक्षयात्री

2022-06-04 19:40:42

चीन का शनचो-14 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण 5 जून की सुबह किया जाएगा और तीनों अंतरिक्ष यात्री 6 महीनों तक अंतरिक्ष में रहेंगे। परिवारजनों की समझ और समर्थन उनके लिए आगे बढ़ने की प्रेरक शक्ति है, और वे अपने घर वालों की चिंता और आशा के साथ अंतरिक्ष की उड़ान भरने के लिए एकदम तैयार हैं।

त्से शूचअ शनचो-13 मानवयुक्त अंतरिक्ष यान के बैकअप अंतरिक्ष यात्री हैं। उनके बेटे ने उनसे अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि, बच्चा अपने पिता से बिछुड़ने के लिए इच्छुक नहीं था, और उसके आँसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

वहीं, ल्यू यांग ने अपने बच्चों को मिशन के बारे में बताया। हालांकि, वे बच्चे अपनी मां से अलग नहीं होना चाह रहे थे, लेकिन उन बच्चों ने अपनी मां के कर्तव्य को समझते हुए समझदारी का परिचय दिया।

उधर, छन तोंग के जुड़वां बेटे अपने पिता के साथ अंतरिक्ष में उड़ना चाहते हैं। लेकिन छन तोंग ने कहा कि वे तीनों बुक हो चुके हैं, और अब कोई जगह नहीं है। यदि बच्चे भविष्य में अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं, तो उन्हें खुद प्रयास करना होगा।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम