चीन में“फास्ट”के अवलोकन समय का 1% समय युवाओं को दिया जाएगा

2022-06-02 19:08:08

चीनी विज्ञान और तकनीकी संघ के युवा विज्ञान व तकनीकी केंद्र, चीनी विज्ञान अकादमी के राष्ट्रीय वेधशाला, चीनी युवा विज्ञान और तकनीकी परामर्शदाता संघ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित युवा “फास्ट”(पांच सौ मीटर एपर्चर गोलाकार रेडियो टेलीस्कोप) अवलोकन प्रस्ताव याचना गतिविधि चल रही है, और चीनी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के लिए अवलोकन समय का 1% समय यानी लगभग 50 घंटे दिया जाएगा।


चीनी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद और राष्ट्रीय वेधशाला की “फास्ट” विज्ञान कमेटी के निदेशक वू श्यांगफिंग ने कहा कि बच्चे खगोल विज्ञान और ब्रह्मांड में बहुत रुचि रखते हैं, और उनके विचार किसी बंधन से बंधे नहीं हैं। उनके कुछ अनपेक्षित विचारों को अवलोकन योजना में शामिल किया जा सकता है।


युवा “फास्ट”अवलोकन प्रस्ताव याचना गतिविधि इस साल जून के अंत तक चलेगा। खगोलविद बहुत अच्छे विचारों वाले 50 छात्रों का चयन करेंगे और उन्हें “फास्ट” साइट पर आमंत्रित करेंगे। तब वे खगोलविदों के साथ अपनी योजना को अवलोकन योग्य योजना में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद 50 छात्रों में से फिर से चुने जाएंगे, उनकी योजना अंततः “फास्ट” रीयल-टाइम अवलोकन में प्रवेश कर सकेगी।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम