चीनी पारंपरिक संस्कृति का उल्लेख कर चीनी कहानियां बताते हैं चीनी राष्ट्रपति

2022-06-02 20:09:34

चाहे हस्ताक्षरित लेख लिखना हो, या भाषण देना हो, या फिर त्वरित आदान-प्रदान करना हो, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग अक्सर चीनी पारंपरिक कविता और कालजयी ग्रंथों का हवाला देते हैं और चीनी कहानियां बताते हैं।

साल 2022 चीनी पारंपरिक बाघ वर्ष है। बाघ वर्ष के वसंत त्योहार की पूर्व संध्या पर शी चिनफिंग ने देश भर के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पारंपरिक चीनी संस्कृति में बाघ जानवरों का राजा है, जो ताकत, बहादुरी और निडरता का प्रतीक है। बाघ वर्ष में हम बाघ की तरह बहादुरी दिखाते हुए चीनी विशेषता वाले समाजवाद के महान कार्य का नया ऐतिहासिक अध्याय लिखना जारी रखेंगे।

वहीं, साल 2021 में, शी चिनफिंग ने घोषणा की कि चीन ने पूर्ण गरीबी मिटाने का कठिन कार्य पूर्ण किया है। इस दौरान उन्होंने पूर्ववर्तियों की कविताओं का हवाला देते हुए हजारों वर्षों से चीनी राष्ट्र की आकांक्षा का वर्णन किया। शी चिनफिंग ने युद्धरत राज्य काल में मशहूर कवि छुय्वेन, और थांग राजवंश में कवि तूफ़ू की कविताओं तथा डॉक्टर सुन यात्सेन के कथन का प्रयोग कर चीनी राष्ट्र की गरीबी से छुटकारा पाने और भरपूर भोजन व पर्याप्त वस्त्र पाने की गहरी इच्छा व्यक्त की।

इसके अलावा, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के 100 सालों के संघर्ष का सिंहावलोकन करते हुए शी चिनफिंग ने थांग राजवंश में ऐतिहासिक ग्रंथ में शब्दों का हवाला देते हुए कहा कि "इतिहास को एक दर्पण के रूप में अपनाते हुए, आप उत्थान और पतन के बारे में जान सकते हैं"। उन्होंने वास्तविकता को प्रतिबिंबित करने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए इतिहास के उपयोग पर बल दिया।


दरअसल, प्राचीन काल का “सिल्क रोड” वाला गीत नए युग में "बेल्ट एंड रोड" सिम्फनी में विकसित हुआ है। साल 2013 में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने "बेल्ट एंड रोड" के सह-निर्माण वाली सहकारी पहल प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि एक पुरानी चीनी कहावत है, "यदि आप एक छोटा कदम नहीं उठाते हैं, तो आप एक हजार मील का सफर तय नहीं कर सकते।" एक अरबी कहावत है, "पिरामिड पत्थरों से बने होते हैं।" उधर, यूरोप में एक कहावत है, "एक महान कार्य के लिए महान अभ्यास की आवश्यकता होती है।"

शी चिनफिंग का कहना है कि "बेल्ट एंड रोड" का निर्माण महान कार्य है, जिसे महान अभ्यास की आवश्यकता है। हमें एक-एक कदम से इस कार्य को आगे बढ़ाना चाहिए, ताकि एकाएक फल प्राप्त कर पूरी दुनिया को फायदा मिल सके।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम