चीनी विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी विदेश मंत्री के भाषण की निंदा की

2022-06-02 19:29:08

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 2 जून को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका का दावा है कि वह एक "अपूर्ण लेकिन स्वतंत्र" व्यवस्था बनाना चाहता है, यह केवल अमेरिका और कुछ देशों द्वारा गढ़ा गया पारिवारिक कानून और विनियमन है।

गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने हाल ही में फॉरेन अफेयर्स पत्रिका के शताब्दी समारोह में कहा कि चीन "नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था" के लिए सबसे गंभीर दीर्घकालिक चुनौती पेश करता है। अमेरिका और चीन के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतर यह है कि अमेरिका अपूर्ण लेकिन स्वतंत्र व्यवस्था बनाना चाहता है, जबकि चीन जिस व्यवस्था का निर्माण करना चाहता है वह स्वतंत्र नहीं है।

इसके जवाब में चाओ लीच्येन ने कहा कि दुनिया में कोई भी अमेरिका की यह "अपूर्ण लेकिन स्वतंत्र व्यवस्था" नहीं चाहता है। वे चाहते हैं कि सभी देशों के अधिकार समानता, साझा, समान सुरक्षा, समान विकास और समृद्धि हों। अमेरिका को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और विश्व शांति और विकास के लिए अपनी उचित जिम्मेदारियों को निभाना चाहिए।

इसके साथ चाओ लीच्येन ने कहा कि अमेरिका चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी लोगों के बीच मांस-रक्त संबंध को भड़काने का प्रयास कर रहा है। चीन इसका कड़ा विरोध करता है। चीनी लोग चीन के विकास को दबाने और रोकने और चीनी राष्ट्र के कायाकल्प में बाधा डालने के लिए अमेरिका के भयावह इरादों को स्पष्ट रूप से जानते हैं। कलह बोने की यह चाल कभी सफल नहीं होगी।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास कर रहा है, और हमेशा विश्व शांति का निर्माता, वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का रक्षक रहा है। चीन जिस चीज का समर्थन करता है, वह सच्चा बहुपक्षवाद है, एक आम तौर पर मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय नियम और व्यवस्था है जिसका अधिकांश देश समर्थन करते हैं, इसका पालन करते हैं और इससे लाभान्वित होते हैं।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम