किसिंजरः चीन और अमेरिका को सहअस्तित्व के सिद्धांत की स्थापना करनी चाहिए

2022-06-01 12:00:59

अमेरिकी भूतपूर्व विदेश मंत्री हेनरी अल्फ्रेड किसिंजर ने 31 मई को कहा कि दो बड़े देश होने के नाते चीन और अमेरिका को सहअस्तित्व के सिद्धांत की स्थापना कर प्रतिरोध से बचना चाहिए।


  किसिंजर ने उस दिन“किसिंजर और चीन-अमेरिका संबंध”नामक एक संगोष्ठी में भाग लेते समय उपरोक्त विचार प्रकट किया। उनके मुताबिक चीन का कई हजार वर्षों का इतिहास है, जबकि चीन सरकार का प्रशासन और विदेश नीति भी कई हजारों वर्षों के आधार पर तय की गयी है। चीन की तुलना में अमेरिका अपेक्षाकृत युवा है। अमेरिका की नीतियां यथार्थ आधार पर बनायी गयी हैं। इसी स्थिति में दोनों देशों को सहअस्तित्व के उपायों की खोज करनी चाहिए और प्रतिरोध से बचना चाहिए। चूंकि प्रतिरोध संभवतः मुठभेड़ पैदा होगी, यहां तक सैन्य संघर्ष भी होगा। हमें इससे बचने की कोशिश करनी चाहिए।


किसिंजर ने कहा कि हाल में चीन और अमेरिका के बीच कई मतभेद होते हैं और परिस्थिति भी बहुत तनावपूर्ण है। उन्होंने सुझाव पेश किया कि चीन और अमेरिका को संवाद करके एक दूसरे के केंद्रीय हितों को पूरी तरह जानना चाहिए। उन्होंने आशा प्रकट की कि चीन-अमेरिका संवाद दोनों देशों और विश्व के लिए स्थायी शांति ला सकेगी।

 (श्याओयांग)

रेडियो प्रोग्राम