भारत ने चीनी के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

2022-06-01 17:33:01

भारत सरकार ने 1 जून को घोषणा की कि घरेलू चीनी आपूर्ति और मूल्य स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए, वह अब से घरेलू चीनी (कच्ची चीनी, परिष्कृत चीनी और सफेद चीनी सहित) के कुल निर्यात पर प्रतिबंध लगाएगी। 2021-2022 सत्र (अक्टूबर 2021 से सितंबर 2022 तक) के लिए कुल निर्यात मात्रा 1 करोड़ टन तक सीमित रहेगी।


अंतर्राष्ट्रीय वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण भारत का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अप्रैल में बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गया, जो 2014 के बाद सबसे अधिक है। डीजल और खाद की बढ़ती कीमतों से प्रेरित भारत में चीनी की घरेलू कीमतें बढ़ रही हैं।


भारत विश्व का प्रमुख चीनी उत्पादक और निर्यातक है। इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन का अनुमान है कि इस साल में भारत का चीनी उत्पादन 3.5 करोड़ टन तक पहुंच जाएगा, और घरेलू खपत लगभग 2.7 करोड़ टन होगी। पिछले साल की इन्वेंट्री के साथ,1.6 करोड़ टन का अधिशेष होगा। कुछ विश्लेषकों का कहना है कि भारत में चीनी के कुल निर्यात प्रतिबंधों का कार्यान्वयन बड़े पैमाने पर चीनी की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के जवाब में उठाया गया एक एहतियाती उपाय है।

(नीलम)

रेडियो प्रोग्राम