चीन ने चीनी नीति के प्रति अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन के भाषण की आलोचना की

2022-05-31 11:44:44

हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने चीनी नीति के प्रति भाषण दिया। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 30 मई को कहा कि यह भाषण झूठ से भरा हुआ था। सफेद को काला बोला गया। इसमें चीन पर हमला करने का "आधार" ठीक वही है जो आज अमेरिका कर रहा है। वास्तव में खुद अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिये सब से गंभीर और दीर्घकालिन चुनौती दी है।

चाओ लीच्येन ने कहा कि अमेरिका के मुंह में वह“नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश”वास्तव में“अमेरिकी नियमों पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय आदेश”ही है। सब से पहले अमेरिका संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय वयवस्था का सम्मान नहीं करता। अमेरिका की स्थापना के बाद के 200 से अधिक वर्षों में केवल 16 वर्षों में कोई लड़ाई नहीं हुई। इसलिये वह वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय शांति व स्थिरता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था के लिये सब से अस्थिर तत्व बन गया है। हालांकि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर में आत्मनिर्णय, संप्रभुता और विवादों का शांतिपूर्ण समाधान आदि विचार धाराओं की रक्षा करने को कहा। लेकिन वास्तव में उसने बिल्कुल विपरीत कार्रवाई की। विश्व द्वितीय युद्ध के बाद अमेरिका ने 50 से अधिक विदेशी सरकारों को उखाड़ फेंकने का प्रयास किया, और कम से कम 30 देशों में लोकतांत्रिक चुनावों में भारी हस्तक्षेप किया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम