चीनी शेनचो-14 अंतरिक्ष उड़ान मिशन का लोगो जारी

2022-05-31 16:35:08

चीन के शेनचो-14 अंतरिक्षयान फिर से अंतरिक्ष में जाने वाला है। शेनचो-14 समानव अंतरिक्ष मिशन के कार्यान्वयन के अवसर पर चीनी समानव अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने हाल ही में आधिकारिक तौर पर उड़ान मिशन का लोगो जारी किया है।

वास्तव में, हर बार चीनी समानव अंतरिक्षयान मिशन का एक मिशन लोगो होता है। आइए, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के थियानह कोर केबिन उड़ान मिशन के बाद से चीनी समानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लोगो देखते हैं। यदि आप ध्यान से देखें, तो आप देख सकते हैं कि प्रत्येक मिशन का लोगो उस समय के चीनी अंतरिक्ष स्टेशन (या अंतरिक्षयान) के विन्यास को दर्शाता है।

प्रत्येक लोगो न केवल प्रत्येक मिशन का एक चिह्न और स्मरणोत्सव है, बल्कि चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान के विकास का एकाएक पदचिह्न भी है।

(मीनू)



रेडियो प्रोग्राम