संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की चीन यात्रा के लिए अमेरिका ने शर्तें तय की हैं, चीन ने नहीं:चीन

2022-05-30 19:01:15

 

हाल ही में अमेरिका ने कहा कि चीन ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त की चीन यात्रा के लिए शर्तें निर्धारित की हैं। इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लीच्येन ने 30 मई को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उच्चायुक्त मिशेल बैचेलेट ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी चीन यात्रा के दौरान व्यापक और अनियंत्रित आदान-प्रदान हुआ। शर्तें क्या है? हेरफेर कैसे करें? हमेशा कुछ सोने का नाटक करने वाले व्यक्ति हैं, जिन्हें जगाया नहीं जा सकता है।

चीनी सरकार के निमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त मिशेल बैचेलेट ने 23 से 28 मई तक चीन का दौरा किया। इस यात्रा के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने हाल ही में चीन पर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त बैचेलेट की चीन यात्रा के लिए शर्तें निर्धारित करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिका इसे लेकर चिंतित है।

इस बारे में चाओ लीच्येन ने कहा कि चीन यात्रा के दौरान उच्चायुक्त मिशेल बैचेलेट की सभी गतिविधियों की व्यवस्था उनकी इच्छा के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पूर्ण परामर्श के माध्यम से की गई।

चाओ ने कहा कि यात्रा के दौरान, उच्चायुक्त मिशेल बैचेलेट ने क्वांगचो और शिनच्यांग का दौरा किया। उन्होंने वार्ता, संगोष्ठी और आदान-प्रदान, स्थानीय दौरा करने के माध्यम से चीन के मानवाधिकार विकास पथ पर अपनी समझ और मान्यता को बढ़ाया। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से एक वास्तविक शिनच्यांग का अनुभव किया है, जहां समाज सुरक्षित और स्थिर है, विकास का सुधार जारी है, और लोग शांति और संतुष्ट तरीके से रहते हैं और काम करते हैं। तथ्यों और सच्चाई के सामने शिनच्यांग से संबंधित सभी झूठ और अफवाहें टूट गयी हैं।

चाओ ने कहा कि यह अमेरिका है, जो वास्तव में यात्रा में हेरफेर करना चाहता था। सबसे पहले, अमेरिका ने बैचेलेट की चीन यात्रा की जोरदार मांग की और बाद में बैचेलेट की चीन यात्रा के लिए विभिन्न शर्तें निर्धारित कीं है। अब यह अमेरिका ही है, जो बैचेलेट की यात्रा पर हमला कर रहा है और उसे बदनाम कर रहा है। अमेरिका को मानवाधिकारों की स्थिति की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। वह सिर्फ चीन को बदनाम करने, दबाने और नियंत्रित करने के लिए मानवाधिकारों का इस्तेमाल करना चाहता है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम